फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रैंप पर डॉक्टरों ने दिखाया फैशन का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव तरंग में शनिवार को हुए फैशन शो में डॉक्टरों ने अपने पेशे से इतर नई कला का परिचय दिया। कार्यक्रम में डॉक्टरों ने पार्टनर के साथ पारंपरिक भारतीय परिधानों में रैंप पर वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया। सफेद कोट और स्टेथोस्कोप में रहने वाले डॉक्टरों ने यह साबित किया कि वह केवल इलाज तक सीमित नहीं बल्कि कला और संस्कृति से भी गहराई से जुड़े हैं। कार्यक्रम में चिकित्सक व छात्रों ने अपने आत्मविश्वास को दिखाया।
विज्ञापन




वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय, प्राचार्य डॉ. संजय काला, एसआईसी डॉ. आरके सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सबसे पहले गणेश वंदना की प्रस्तुति हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान महाभारत पर आधारित नाटक का मंचन कर छात्रों ने तालियां बटोरीं। इसके बाद छात्रों ने भक्ति के साथ बॉलीवुड और वेस्टर्न सिंगिंग से उत्सव में जोश भरा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद फैशन शो आयोजित हुआ। इसमें डॉक्टर रैंप पर चले तो विद्यार्थियों ने खूब तालियां बजाईं। छात्रों ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ विभिन्न परिधानों का प्रदर्शन किया। मौके पर डॉ. चयनिका काला, डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. एसके बर्मन, डॉ. जीडी यादव, डॉ. फहीम अंसारी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अनीता गौतम, डॉ. एसके गौतम, डॉ. यशवंत राव, डॉ. डीपी शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें