फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''अच्छों को बुरा साबित करना...'' गीत तो सुना होगा, पर यहां डॉक्टरों ने जो किया वो आपको हैरान कर देगा

Sun, 19 Aug 2018 07:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हैरान कर देने वाली यह घटना यूपी के उन्नाव जिले की है। जहां डॉक्टरों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। धरती पर भगवान का रूप कहे जाने वाले इन डॉक्टरों ने जो किया उससे मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों के हंगामा करने पर पहुंचे चिकित्सकों ने मुन्नू की दोबारा जांच की। हालांकि हालत मरणासन्न देख उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन



 

कुछ देर बाद अस्पताल से बाहर निकाल दिया

डेमो पिक
सदर कोतवाली क्षेत्र के दरबारी खेड़ा निवासी मुन्नू तिवारी (29) को पेट में संक्रमण होेने पर एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने गदनखेड़ा स्थित विश्वकर्मा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद मुन्नू को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। परिजन अभी मुन्नू को लेकर घर जा ही रहे थे तभी उन्हें आभास हुआ कि मुन्नू सांस ले रहा है।

 
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर युवक को रेफर कर दिया गया था

डेमो पिक
इस पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों के हंगामा करने पर पहुंचे चिकित्सकों ने मुन्नू की दोबारा जांच की। इस दौरान उसे अस्पताल में दोबारा भर्ती कर उसे आक्सीजन दी गई। हालांकि हालत मरणासन्न देख उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन मुन्नू को लेकर कानपुर के एक अस्पताल चले गए। विश्वमकर्मा नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. आशुतोष ने बताया कि मृत घोषित करने की जानकारी उन्हें नहीं है। हालत बिगड़ने पर युवक को रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें