फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीजीआईसी में चिकित्सकों ने छात्राओं को दी व्यक्तिगत स्वच्छता व क्षय रोग की जानकारी

Wed, 14 Jan 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर व्यक्तिगत स्वच्छता और क्षय रोग के संबंध में जानकारी दी। कहा छात्राएं गांव पड़ोस में लोगों को बीमारी से बचाव के संबंध में जागरूक करें। छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को सीएयचसी व अमरौधा स्वास्थ्य केंद्र से डाॅ. वंदना, डाॅ. पूनम, डाॅ. प्रीती दीक्षित, सहायक अरशद खान,अनुराग तिवारी,हिमांशु यादव, नीतू यादव, ममता देवी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पहुंचकर व्यक्तिगत स्वच्छता व क्षय रोग के संबंध में बताया कि देश को टीबी मुक्त बनाना है। जिसके प्रति लोगों में जागरूकता होना जरूरी है। यह अत्यंत संक्रामक बीमारी है। लेकिन उपचार संभव है।
यदि व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आती है, बुखार, सीने में दर्द, वजन घटना, सांस फूलना, बलगम आना जैसे क्षय रोग के मुख्य लक्षण हैं। ऐसा पाए जाने पर नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं और टीबी की बीमारी का समय से निदान कराएं। जिसके लिए वह गांव और पड़ोस में भी जानकारी देकर जागरूक करें। इसके साथ ही सभी छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। प्रधानाचार्य कामिनी पाल ने भी जानकारी देकर छात्राओं को प्रेरित किया। यहां नाहिद परवीन, अनुप्रिया गौतम, रोमिल गुप्ता, साधना सिंह, अलका चौहान, अल्पना दुबे, अमिता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें