सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने सीएचसी ताखा का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव सोमवर को सीएचसी ताखा पर पहुंचे। उन्होंने यहां अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टरों के न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आए मरीजों को समय से इलाज मिलना चाहिए।
अस्पताल पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव श्री यादव ने सीएचसी ताखा का निरीक्षण करते हुए पेयजल व्यवस्था, दवाईयों,साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी ली। यहां मौजूद अधीक्षक अजय विक्रम सहित डा स्वेता यादव व अबूबकर अंसारी मौजूद नहीं मिले।
डॉक्टरों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं होने की वजह से अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। जिसके लिए उन्होंने आलाधिकारियों से बात कर समस्या को जल्द खत्म करवाने का अश्वासन दिया। सपा नेता ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को समय से इलाज मिलना चाहिए और उन्हें जरूरी दावाईयां भी मिलनी चाहिए।