फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के मेघनीपुरवा गांव के सामने जीटी रोड पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कस्बे के रहमत नगर मोहल्ला निवासी रशीद के पांच पुत्रों में तीसरे नंबर का रुस्तम (22) फर्नीचर कारीगर था। शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक द्वारा मंधना गया था। जहां से शाम 5 बजे घर आ रहा था जब बाइक मेघनीपुरवा गांव के सामने जी टी रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछलकर सड़क पर गिरे। चालक ट्रक भगाने की कोशिश में सिर कुचलता हुआ भागने लगा।
रुस्तम की मौके पर ही मौत हो गई और फिर चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया कि रुस्तम के बड़े भाई की भी चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि दुर्घटना करने वाली गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें