तीन लेखपालों को निलंबित भी किया
साथ ही, निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की। जनता दर्शन में आने वाली कब्जे की शिकायतों का भी उन्होंने तत्काल निस्तारण कराया। इस दौरान जमीनों में कब्जा कराने में भूमिका निभाने वाले तीन लेखपालों को निलंबित भी किया।
चारों तहसीलों का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी
कानपुर दक्षिण में बनाई जाने वाली तहसील को लेकर काफी तेजी दिखाई। गाजियाबाद से आने के बाद इन्होंने सदर तहसील पर ज्यादा बोझ देख पहले से प्रस्तावित तहसील बनने के रास्ते को आसान करने का काम किया है। चारों तहसीलों का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन भेज दी थी। हालांकि अभी सहमति नहीं मिली है।