फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पौधशाला-भवन की दीवारों में दरार, फर्श टूटी देख भड़कें डीएम, रिकवरी के आदेश

विज्ञापन
बिल्हौर के चम्पतपुर स्थित पौधशाला भवन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह।बिल्हौर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। उद्यान विभाग की ओर से दो वर्ष पहले बिल्हौर ब्लाक में बनाई गई पौधशाला व भवन का सोमवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।घटिया निर्माण, दीवारों में दरार, बिजली का कनेक्शन न देख जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था व ठेकेदार से धनराशि वसूलने और जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह बिल्हौर में तहसील दिवस से पहले पौधशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए। उद्यान विभाग का बिल्हौर ब्लाक के चंपतपुर गांव में राजकीय पौधशाला और भवन का निर्माण वर्ष 2022 में 3.6 करोड़ की लागत से किया गया था। घटिया निर्माण होने और संसाधन पूरे न होने के कारण विभाग ने अभी तक भवन को कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ (उ.प्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड) से हस्तांतरित नहीं किया। निरीक्षण में एमसीबी बॉक्स जमीन पर रखा मिला और फायर अलार्म के तारों की वायरिंग तक नहीं हुई मिली। स्नान घर में लगाई गई टोटियों की गुणवत्ता खराब मिली। पूरे भवन के चारों तरफ दीवारों में दरारें पाईं गईं। जिलाधिकारी ने संस्था की लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें