फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टीईटी परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते मिले 2 बस चालक

Sun, 18 Nov 2018 05:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा में लगी बस ड्राइवरों की ड्यूटी
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में रविवार को एक एेसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां टीईटी की परीक्षा में दो बस चालक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते मिले। जानकारी मिलते ही डीएम ने दोनों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। 
विज्ञापन


यह मामला महोबा जिले के साईं इंटर कॉलेज का है। यहां टीईटी परीक्षा की पहली पाली में दो बस ड्राइवरों को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते पाया गया। यही नहीं इसी विद्यालय के उप प्रधानाचार्य उसी विद्यालय में टीईटी परीक्षा देते पाए गए।

जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने दोनों बस ड्राइवरों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के न पहुंचने पर बिना प्रशासन को सूचना दिए विद्यालय के दो बस चालकों ज्ञान सिंह व राजेश नायक को कक्ष निरीक्षक बना दिया। इस मामले में डीएम ने विद्यालय को डिबार करने के लिए शिक्षा परिषद को पत्र भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें