फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटल सहायकों को डीएम ने लगाई फटकार

Sun, 31 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से कहा कि पत्रावलियां ही कलेक्ट्रेट की अमूल्य निधि है। जो प्रत्येक दशा में सुरक्षित व साफ सुथरी रहें।
विज्ञापन


पत्रावलियो का कवर यदि फट गया है तो उसे तत्काल बदलें। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान नाजिर जगदीश यादव सहित कई कर्मचारियों के पटल का निरीक्षण कर रहे थे।

कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालय कक्षों में यदि पुराने वर्षों के कैलेंडर टंगे हो तो उनको तत्काल हटा दें। घर की तरह पटल को साफ  सुथरा रखें।

उन्होंने कलेक्ट्रेट गार्डेन का भी निरीक्षण कर उसे और अधिक हरा भरा कर विकसित करने का निर्देश दिया। रखरखाव में लापरवाही देखकर पटल सहायकों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने सुबह 11 बजे संयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी सहायकों के रजिस्टर देखे। कर्मचारियों की जीपीएफ पुस्तिका, सेवा पुस्तिका चेक किया।

कहा कि चाहे वो अधिकारी या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जीपीएफ  पुस्तिका व सेवा पुस्तिका उसकी निधि है। जो पूरी तरह से सुरक्षित व अपडेट रहे। शिकायत लिपिक शिकायतों को प्रत्येक दशा में अपडेट करें व उसका निस्तारण भी सुनिश्चित कराए।

कहा कि जिन शिकायत कर्ताओं के मोबाइल व फोन नंबर न हो तो वह संबंधित गांव के प्रधान आदि का नंबर दें दें। एकल खिड़की पर होने वाले कार्यो का बाहर प्रदर्शन कराए तथा लोकवाणी कक्ष खाली है इसको स्वागत कक्ष बना दे। बिल बुक आदि पूरी तरह सुरक्षित रहे।

उन्होने कर्मचारियों से कहा कि कर्मचारी अपने पटल के अलावा इधर उधर न घूमें और न ही परस्पर फिजूल की वार्ता कर समय न बर्बाद करे।
अपने पटल का कार्य पूरा रखे तथा अन्य को भी अपने पटल का कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने कई सहायकों की अलमारी को खुलवाकर देखा।

पत्रावली अस्त व्यस्त पाए जाने व धूल जमीं होने पर भी कड़ी फटकार भी लगायी और कहा कि अपने घर की भांति अलमारी को खोलकर पत्रावलियों की धूल आदि साफ कर लिया करें।
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, नाजिर जगदीश यादव, सर्वेश अग्निहोत्री आदि भी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें