फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास के नौ अपात्रों से रिकवरी की नोटिस जारी

Sun, 31 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड झींझक के खम्हैला गांव में इंदिरा आवास आवंटन के चयनित नौ लाभार्थी अपात्र घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ने अपात्र पाए गए लाभार्थियोें को एक सप्ताह के अंदर जारी प्रथम किश्त का रुपया जमा करने की नोटिस जारी की है। इधर, रिकवरी नोटिस दिए जाने से लाभार्थियों में हड़कंप मचा है।

डेरापुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड झींझक के खम्हैला गांव में इंदिरा आवास आवंटन में धांधली की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि इंदिरा आवास आवंटन में अपात्र लोगों को चयन कर आवास आवंटन की प्रथम किश्त का करीब 35 हजार रुपया भी जारी कर दिया गया है।

शिकायत की जांच में पाया गया कि गांव की राजकुमारी पत्नी मुनुआ, आशा पत्नी रवींद्र, उमादेवी पत्नी दयाशंकर, गुड्डी देवी पत्नी राममोहन, जयदेवी पत्नी सोनेलाल, मंजूदेवी पत्नी राकेश, बन्नादेवी पुत्री श्यामलाल, अखिलेश पुत्र राज नारायण, कुसमा पत्नी गिरधारी इंदिरा आवास आवंटन की पात्रता श्रेंणी में नहीं आते हैं।
विज्ञापन


उक्त लोगों का चयन गलत किया गया है। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ने उक्त लोगों का चयन निरस्त कर दिया है।

साथ ही जारी की गई इंदिरा आवास आवंटन की प्रथम किश्त 35 हजार रुपये की वसूली की नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अपने रुपये जमा करने को कहा गया है।

नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि जारी किश्त का रुपया न जमा करने पर भू-राजस्व की तरह आरसी जारीकर वसूली की जाएगी। इधर, नोटिस जारी होने के बाद से चयनित लाभार्थियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


इस संबंध में पीडी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अपात्र पाए गए इंदिरा आवास आवंटियों को जारी प्रथम किश्त का 35 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट परियोजन निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के पक्ष में बनाकर खंड विकास अधिकारी झींझक के माध्यम से जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। रुपये जमा नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें