फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: डीएम और एसपी की धर्म गुरुओं के साथ बैठक, कहा-मोहर्रम जुलूस में न लाएं प्रतिबंधित हथियार

Thu, 04 Aug 2022 12:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट में डीएम और एसपी ने अधिकारियों और धर्म गुरुओं संग बैठक कर दिए मोहर्रम जुलूस को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी आयोजन बिना परमिशन के नहीं होगा। ताजिया सड़कों पर नहीं रखी जाएंगी। 
विज्ञापन
मुहर्रम का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और  पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बुधवार को मोहर्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों, धर्मगुरुओं के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें तय हुआ कि किसी नई परंपरा को शुरू नहीं किया जाएगा। प्रतिबंधित हथियार लेकर नहीं चलेंगे। 

विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उटारखाना से लेकर ताजिया निकलने वाले मार्ग पर दो खंभे और कुछ स्थान पर तार बाधा बन सकते हैं। इसे लेकर डीएम ने एसडीएम को मौके पर जाकर जांच करने के लिए कहा है। 
डीएम ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों से मोहर्रम के जुलूस मार्ग, कर्बला आदि की जानकारी की। कहा कि कोई भी प्रतिबंधित हथियार नए प्रकार के जुलूस में नहीं लाए जाएंगे। सरकारी भवनों में काले झंडे नहीं लगेंगे। कोई भी नारेबाजी नहीं होगी। ताजिया सड़कों पर नहीं रखी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ताजिया निकालने का जो रूट है उस व्यवस्था में बदलाव न की जाए। परंपरागत तरीके से ही त्यौहार को मनाएं। बैठक में एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सदर एसडीएम पूजा यादव, मऊ नवदीप शुक्ला, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम, राजापुर एसपी सोनकर सहित संबंधित अधिकारी, थानाध्यक्ष व धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें