फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक दिन की डीएम बनेंगी मेधावी लक्ष्मी कटियार

विज्ञापन
लक्ष्मी कटियार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर निवासी कक्षा-12 की मेधावी लक्ष्मी कटियार को शनिवार को एक दिन का डीएम बनाया जाएगा। अन्य प्रशासनिक पदों पर भी मेधावी बालिकाएं महत्वपूर्ण निर्णय करेंगी।
विज्ञापन

निदेशालय महिला कल्याण, उप्र की तरफ से मिले निर्देश पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी बनाने की पहल हो रही है। इसी क्रम में कक्षा-12 की मेधावी मलासा की प्राची देवी सीडीओ, राजपुर की खुशी सचान को सीओ सिकंदरा, गौरी गांव झींझक की आंशिका गुप्ता को एसडीएम डेरापुर, मंगलपुर की नैन्सी भदौरिया को सीओ डेरापुर, डेरापुर की आकांक्षा को कार्यक्रम अधिकारी, राजपुर की ईशा देवी को एक दिन का बीएसए बनाया जाएगा। वहीं, कक्षा-10 की मेधावी ओमनगर, झींझक निवासी शिफा परवीन को सीएमओ, पुखरायां की मेघा सचान को डीआईओएस, गांधीग्राम, अकबरपुर की स्वास्ती मिश्रा को जिला समाज कल्याण अधिकारी, दुर्जनपुरवा, भोगनीपुर की आयुशी को जिला सूचना अधिकारी, रनियां निवासी स्वाति गुप्ता को एसडीएम अकबरपुर, रूरा निवासी मनस्वी को सीओ अकबरपुर व आलमचंद्रपुर की सेजल चौरसिया को जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया जाएगा। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि बालिकाओं को नायिका मेगा इवेंट के लिए एकदिन का सांकेतिक अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें