इटावा। डीएलएड की परीक्षाएं जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर 14 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस परीक्षा में जिले के 31 विद्यालयों के 2244 छात्र छात्राएं सम्मलित होंगे। इस परीक्षा के साथ बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014, 2015 सेवारत उर्दू मृतक आश्रित बीटीसी अनुत्तीर्ण/ अवशेष परीक्षार्थियों की भी परीक्षा होगी।
चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा मेें 14 नवंबर को आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास का पेपर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन का पेपर 2 बजे से 4 बजे तक, विज्ञान का पेपर 15 नवंबर को 10 बजे से 11 बजे तक, गणित का पेपर 12 बजे से 1 बजे तक, सामाजिक अध्ययन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक, हिंदी का पेपर 16 नवंबर को 10 बजे से 11 बजे, अंग्रेजी का 12 बजे से 1 बजे एवं शांति शिक्षा एवं सतत विकास दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगा। शहर में राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज एवं केके इंटर कालेज चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारियंा की गई हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की सुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।