फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बस की टक्कर से बाइक सवार डीजे संचालक की मौत, हंगामा व आगजनी

Wed, 06 Jan 2021 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
रोडवेज बस में फंसी बाइक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में घर जा रहे बाइक सवार डीजे संचालक को मंडी समिति के सामने जीटी रोड पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


और हंगामा करने लगे। ऐसे में कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। परिजन रोडवेज चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  सदर कोतवाली के गांव सलेमपुर निवासी श्यामू (24) पुत्र छोटेलाल की जीटी रोड पर पूर्वी ओवरब्रिज के पास डीजे की दुकान है।

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से सरायमीरा बस स्टॉप से घर जा रहे थे। मंडी समिति के पूर्वी गेट के सामने कानपुर की ओर से आ रही मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बस ने श्यामू को टक्कर मार दी। बाइक बस में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। रोडवेज चालक, परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन


पुलिस ने जीटी रोड से वाहनों को डायवर्ट कर बाईपास से निकाला। करीब साढ़े तीन घंटे जीटी रोड जाम रहा। गुस्साए लोगों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। आसपास की दुकानों के बाहर रखे पुराने टायरों में आग लगा दी। इससे रेल लाइन के बगल में झाड़ियों में आग लग गई। आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें