पैरामेडिकल कालेज में धरना-प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। सपाइयों ने तिर्वा तहसील क्षेत्र में स्थित पैरामेडिकल कालेज, हृदय रोग संस्थान व कैंसर अस्पताल को शुरू कराने को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने पैरामेडिकल कालेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पैरामेडिकल कालेज, हृदय रोग संस्थान व कैंसर अस्पताल की सौगात मिली थी। भाजपा सरकार ने अभी तक इन विभागों को शुरू नहीं किया है। भाजपा सरकार कन्नौज की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जयकरन को सौंपा। इसमें जनता की परेशानियों को देखते हुए इन विभागों को जल्द चालू कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर अवनीश यादव, बिल्लू दुबे, कुसुम यादव, शनि यादव, अजीत यादव, घनश्याम, मकरंद, राजीव चौहान समेत अन्य सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।