फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज : घर और प्रतिष्ठान सजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दीपावली रविवार को है। घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। शाम को शुभ मुहूर्त भी गणेश-लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। इसके बाद बड़ों का आशीर्वाद लिया जाएगा और पटाखों को छुड़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह से ही त्योहारी बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर महिलाओं और बच्चों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। दुकानों पर झालरें, दीये, मोमबत्तियां, रंगोली के रंग और पूजन सामग्री की खरीदारी जोरों पर है। शहर के बड़ा बाजार, सरायमीरा, तिर्वा रोड, मकरंदनगर में सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा रहा। महिलाओं ने घर की सजावट के लिए झालर, लाइटिंग, फूलों की मालाएं, तोरण और सजावटी सामान खरीदा।
वहीं बच्चों ने पटाखों, खिलौनों और नए कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगाई। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीये, कलश, रोली, अक्षत, कपूर, अगरबत्ती, धूप और मिठाई खरीदी। मिट्टी के दीयों की मांग इस बार ज्यादा देखी जा रही है। कुम्हारों ने बताया कि लोग चाइनीज लाइटों की बजाय मिट्टी के दीयों और देसी सजावट को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे उनकी बिक्री अच्छी हो रही है।
विज्ञापन

फोटो :31: दुकान पर मूर्ति खरीदता युवक। संवाद
दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खूब हुई बिक्री
प्रेमपुर। लोगों ने घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की। बाजार में रंग-बिरंगी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, फूल-मालाओं और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार मूर्तियां, दीपक, मालाएं और पूजन से जुड़ा अन्य सामान खरीदा। सुबह से देर शाम तक बाजार में रौनक बनी रही।

कपड़ा बाजार में भी त्योहारी रौनक
दिवाली पर नए कपड़े, साड़ियां, कुर्ते और बच्चों के कपड़ों की भी खरीदारी हुई। जूता-चप्पल और बर्तन की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतार लगी रही। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर टीवी, फ्रिज, कूलर और मोबाइल की खरीद पर छूट की स्कीमों ने ग्राहकों को आकर्षित किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाजारों में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।

महिलाओं में सजावट को लेकर खास उत्साह
दिवाली पर घर की सजावट को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। महिलाएं घर को सजाने के लिए रंगोली के रंग, फूल, झालर और सजावटी दीये खरीद रही हैं। कई महिलाओं ने बताया कि इस बार वे इको फ्रेंडली सजावट करेंगी। मिट्टी के दीये, फूलों की मालाएं और कागज की सजावट को प्राथमिकता दी जा रही है। बाजार में 20 से 500 रुपये तक के सजावटी सामान उपलब्ध हैं।
-
पूजन सामग्री और मिठाई की दुकानों पर लगी कतार
पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की कतार लगी रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिट्टी के दीये और पूजन थाली खरीदी। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। काजू कतली, लड्डू, बर्फी और चॉकलेट की मांग सबसे अधिक रही। मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि लोगों ने पहले से ही मिठाई के ऑर्डर बुक करा रखे हैं। देर शाम तक मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें