डॉक्टरों की विशेष ड्यूटियां लगाई गईं
कानपुर में दीपावली पर पटाखों से हादसों की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने हैलट, उर्सला से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक में अलर्ट जारी किया गया है। इन अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के साथ ही दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था और डॉक्टरों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं।
जिला अस्पताल उर्सला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में एसओएस (सल्फर ऑक्सी सल्फर डाईजीन), सोफरामाइसिन ट्यूब से लेकर अन्य दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुन्नालाल की 30 और 31 अक्तूबर को ड्यूटी लगाई गई है। नेत्र सर्जन, जनरल सर्जन और प्लास्टिक सर्जन ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे। वे कैंपस में ही रहेंगे। मरीज आने की सूचना मिलते ही इमरजेंसी पहुंचेंगे।
उधर, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं जीएसवीएम मेडिकल कालेज नेत्र रोग विभाग के हेड डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में 30, 31 अक्तूबर को वे स्वयं ऑन काल ड्यूटी पर रहेंगे। 20 बेड आरक्षित किए गए है। जनरल सर्जन, प्लास्टिक सर्जन की भी ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय, केपीएम में 10-10, सीएचसी एवं पीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
इमरजेंसी में यहां कर सकते हैं संपर्क
उर्सला अधीक्षक -डॉ. मुन्ना लाल - 9336233119
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी यादव - 9415125554
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी गुप्ता -8400331199
कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक -डॉ. एसके पांडेय - 9450337280