फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समारोह में दीं दीपावली की बधाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मॉडल टाउन नागरिक परिषद की ओर से मंगलवार शाम दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। मॉडल टाउन के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई और क्षेत्रीय पार्षद नीरज पांडे भी रहे। परिषद के संरक्षक यशपाल सेठी और कुंदन लाल भाटिया ने पूर्व संरक्षक आरएल मंगा को उनके सामाजिक योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया। बाद में यहां म्यूजिकल प्रोग्राम, हाउजी प्रतियोगिता, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, लकी कूपन ड्राॅ का आयोजन हुआ। संचालन मॉडल टाउन महिला विंग अध्यक्ष बिंदू चावला, महामंत्री मोनिका कलसी, श्वेता अरोड़ा ने किया। यहां पर अध्यक्ष विजय बदलानी, महामंत्री रवि कलसी, रिंकू सेठी, अमरजीत सरना, शशि मोहन कटियार, देवेंद्र सचान, हरविंदर सिंह बंटी, अमित मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें