फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दीपावली में पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और वृष लग्न में पूजा करने से मिलेगी कृपा

Mon, 24 Oct 2022 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दीपावली पर्व की विशेष पूजन के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। प्रदोष काल और वृष लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा मिलेगी।
विज्ञापन
दिवाली पूजन की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार दीपावली में तीन शुभ मुहूर्त में पूजा की जा सकती है। पं. एके दुबे पद्मेश ने बताया कि प्रथम मुहूर्त शाम छह बजकर 36 मिनट से शाम सात बजकर के 55 मिनट तक है। द्वितीय मुहूर्त महानिशीथ काल रात्रि 11 बजकर 20 मिनट से रात्रि 12 बजकर 11 मिनट तक है।

विज्ञापन

तृतीय मुहूर्त रात्रि एक बजकर चार मिनट से तीन बजकर 18 मिनट तक रहेगा। बताया कि प्रदोष काल व वृष लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। प्रदोष काल शाम पांच बजकर 23 मिनट से शाम सात बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वृष लग्न शाम छह बजकर 36 मिनट से आठ बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
वहीं, ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शाम पांच बजकर 23 मिनट से शाम आठ बजकर 33 मिनट तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके बाद रात्रि दस बजकर आठ मिनट से रात 11 बजकर 45 मिनट तक फिर रात्रि एक बजकर 18 मिनट से तीन बजकर तीन मिनट तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें छप्पन भोग के साथ इत्र भी लगाएं। चांदी व सोने के आभूषण अर्पित करें और उनकी पूजा भी करें।  साथ ही, कुबेर भगवान का पूजन अर्चन करने से सुख-समृद्धि और विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें