फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर सिटी की मिट्टी से हरा-भरा होगा डिवाइडर

Mon, 24 Oct 2016 12:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सिग्नेचर सिटी की मिट्टी से जीटी रोड डिवाइडर हरा-भरा किया जाएगा। कल्याणपुर थाने के सामने डिवाइडर में चल रही सब्जी मंडी भी हटेगी।
विज्ञापन

यातायात के लिए नासूर बनी एवं पुलिस की शह पर चल रही कल्याणपुर सब्जी मंडी को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, केडीए और एनएच पीडब्लूडी की बैठक में फैसला लिया गया कि आईआईटी से गुरुदेव पैलेस तक बने डिवाइडर से मलवा हटवाकर निर्माणाधीन सिग्नेचर सिटी से निकलने वाली मिट्टी डाली जाएगी।

केडीए ही पौधरोपण भी कराएगा। कल्याणपुर थाने के सामने जीटी रोड से लेकर डिवाइडर तक में चल रही सब्जी मंडी को गुलमोहर अपार्टमेंट से दयानंद विहार - इंद्रा नगर रोड पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में शामिल पूर्व पार्षद रामनाथ ने बगिया क्रासिंग से कल्याणपुर-पनकी रोड पर पुराने बंबा की जमीन पर सब्जी मंडी शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा, हालांकि इसमें फैसला नहीं हो पाया। पर, डिवाइडर को हरा-भरा करने के लिए केडीए को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें