फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अतिक्रमण हटाए बिना बनाया डिवाइडर, संकरी हुई सड़क

विज्ञापन
सड़क किनारे पड़े पाइप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता हाईवे से किदवई नगर वाई ब्लॉक की सड़क पर अतिक्रमण हटाए बिना नगर निगम ने डिवाइडर बना दिया। इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहन सवारों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

किदवई नगर वाई ब्लॉक से धरीपुरवा होते हुए हाईवे की ओर की दो लेन सड़क के दोनों तरफ जलनिगम ने खोदाई कर पाइप लाइन बिछाई है। कई जगहों पर यह काम अधूरा है। सड़क पर सीमेंट के पाइप और बिजली के पोल पड़े हुए हैं। सड़क किनारे अस्थायी दुकान और ट्रांसफॉर्मर रखे होने से सड़क की चौड़ाई और कम हो गई है। हालात यह है कि शाम के समय यहां घंटों के हिसाब से जाम लगता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को ठीक से भरा नहीं गया। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें