फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फैमिली आईडी बनाने में जिला 32वें पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फैमिली आईडी बनाने में जिले की हालत काफी खराब है। जिला टॉप टेन में शामिल होने से कोषों दूर है। 16,432 फैमिली आईडी बनाकर जिला प्रदेश में 32वें स्थान पर है। जिले में 69353 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश में पहला स्थान रामपुर को मिला है। रामपुर में 46.20 फीसदी परिवारों की फैमिली आईडी तैयार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 10 महीने से फैमिली आईडी बनाने का काम चल रहा है। फैमिली आईडी बनाने की रफ्तार जिले में काफी धीमी गति से चल रही है। करीब 16,432 लोगों की फैमिली आईडी बन सकी है। शहरी क्षेत्र में 11841 आवेदन आए जिसमें 6494 निरस्त कर दिए गए। ग्रामीण क्षेत्र में 12,635 आवेदन आए जिसमें 974 निरस्त कर दिए गए। वहीं, 575 आवेदन सचिव और लेखपाल स्तर पर लंबित हैं। यानी शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा आवेदन निरस्त किए गए हैं।
शहरी क्षेत्र में आवेदन पत्रों की जांच लेखपाल व ग्रामीण क्षेत्र में सचिव करते हैं। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के दो या अधिक लोग आवेदन कर रहे हैं या फिर आधार नंबर गलत डाल रहे हैं, ऐसे आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों की एक यूनिक आईडी बन जाएगी। जिससे हर किसी को सरकार की योजनाओं से आसानी से जोड़ा जा सकेगा। इस लक्ष्य को बढ़ाने पर पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें