फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 30 मीटर पहले पैर टूटे पर हौसला नहीं, घुटनों के बल व घिसटकर पूरी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान में चल रही पुलिस भर्ती दौड़ में गुरुवार को अंतिम दिन 326 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान 10 अभ्यर्थी गिर गए, जिनमें से युवती समेत छह के पैर टूट गए। इसके बाद भी 30 मीटर दूर मंजिल देख इटावा के देवेंद्र व उन्नाव के पुष्पेंद्र ने घुटनों के बल व घिसटकर दौड़ पूरी की। अधिकारियों ने उनके जज्बे की तारीफ की। दस फरवरी से चल रही दौड़ में अब तक करीब 30 अभ्यर्थियों के पैर टूट चुके हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को दौड़ के दौरान कल्याणपुर निवासी शिवानी राजपूत, इटावा के देवेंद्र यादव, कन्नौज के नेकरामपुर निवासी आशीष कुमार, विशुनपुर निवासी सचिन कुमार, खुदागंज फर्रुखाबाद के सुमित सिंह, श्यामनगर कानपुर के आशुतोष, मगरवारा उन्नाव के प्रेम प्रकाश, सरवनखेड़ा कानपुर देहात के सर्वेश कुमार, गीतानगर कानपुर के धर्मेन्द्र कुमार और माखी उन्नाव के पुष्पेंद्र तिवारी के पैर में तेज दर्द होने लगा और सभी लोग गिर पड़े। पुलिस कर्मियों ने उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक्सरे में शिवानी राजपूत, आशीष कुमार, सचिन कुमार, सुमित कुमार, देवेंद्र यादव और प्रेम प्रकाश के पैर टूटने की पुष्टि हुई। बाकी अभ्यर्थियों के मामूली मोच आई थीं।



इटावा के देवेंद्र यादव ने बताया कि वह अंतिम राउंड में दौड़ लगा रहे थे। अचानक उनके पैर में तेज दर्द होने लगा था। दौड़ पूरी करने में केवल 30 मीटर रह गए थे, लेकिन उससे पहले वह गिर गए। पैरों के बल न चल पाने के कारण उन्होंने घुटनों के बल बाकी दूरी पूरी की। वहीं, माखी उन्नाव के पुष्पेंद्र तिवारी भी बीस मीटर पहले ही गिर पड़े थे। उन्होंने भी किसी तरह से घुटनों और कमर के बल घिसटकर दौड़ पूरी की। इस पर वहां पर मौजूद अधिकारियों ने भी उनके जज्बे की सराहना की। दोनों अभ्यर्थियों का कहना था कि भले ही पैर टूटने से उन्हें दर्द हो रहा था, लेकिन दूसरी ओर दौड़ पूरी करने की खुशी भी थी।
विज्ञापन




दस फरवरी से चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा की दौड़ में लगातार अभ्यर्थी चुटहिल हो रहे थे। पूरी दौड़ में कुल 80 अभ्यर्थी चुटहिल हुए हैं। इसमें से करीब 30 से ज्यादा के पैर टूटे हैं। सभी ने ट्रैक के ठोस होने और शुरूआत में दरारें पड़े होने की ही बात कही। अधिकारियों ने ट्रैक के ठीक होने बात कहते हुए अभ्यर्थियों की फिटनेस पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन




पुलिस भर्ती परीक्षा पर एक नजर
आवंटित अभ्यर्थी - 13714

उपस्थित अभ्यर्थी - 13212

अनुपस्थित अभ्यर्थी - 502

सफल अभ्यर्थी - 11152

असफल अभ्यर्थी - 2060

दौड़ के अंतिम यह रहा परिणाम
उपस्थित अभ्यर्थी - 326 (288 पुरुष, 38 महिला)

सफल अभ्यर्थी - 193

असफल अभ्यर्थी - 133
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें