फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कड़ी सुरक्षा के बीच बाहुबली विधायक को जिले की सीमा पार कराई गई, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 16 Aug 2020 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के साथ एट टोल प्लाजा से निकलते विधायक विजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह भदोही की ज्ञानपुर सीट के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को जिले की सीमा पार कराई गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के पीछे विधायक समर्थकों की भी गाड़ियां चल रही थीं।
विज्ञापन


बता दे कि बाहुबली विधायक को शुक्रवार को एमपी के मालवा जिले से गिरफ्तार किया गया था। निषाद पार्टी से विधायक विजय पर उनके ही एक रिश्तेदार ने जबरन संपति कब्जाने का आरोप लगाकर भदोही के गोपीगंज थाने में मामला दर्ज कराया था।

इसी मामले में फरार चल रहे विजय को शुक्रवार को एमपी पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद जारी एक वीडियो में विधायक ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। इसी को देखते हुए रविवार को भदोही ले जाने के लिए पुलिस की काफी कड़ी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे विधायक को लेकर पुलिस का काफिला एट टोल से गुजरा। यहां थाना पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। पुलिस की गाड़ियों के पीछे ही विधायक समर्थकों की कुछ गाड़ियां भी चल रहीं थीं। आटा टोल के पास गाड़ियों में डीजल भराया गया।

इसी दौरान कुछ मीडियाकर्मियों ने विधायक से बात करने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मना कर दिया। फिर लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस की गाड़ियां विधायक को लेकर जिले की सीमा पार कर गई। एट से लेकर कालपी पुल तक जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें