फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की ताजपोशी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां रविवार शाम पूरी कर ली गईं। अवकाश के बाद भी जिला पंचायत में पूरे दिन अपर मुख्य अधिकारी स्टाफ के साथ तैयारियों में लगे रहे। अध्यक्ष के दफ्तर में साफ सफाई कराने के साथ उपकरणों की सर्विस कराई गई।
विज्ञापन

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष नीरजरानी के शपथग्रहण की तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए अफसर रविवार को भी लगे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष के दफ्तर का की सफाई कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह माती के ईको पार्क सभागार में होगा। इसमें करीब आठ सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
ईको पार्क को सजाने का काम देर शाम तक चलता रहा। शपथ के बाद पहली बैठक के लिए जिला पंचायत का सभागार भी तैयार कर दिया गया है। सभागार की टूटी कुर्सियों की मरम्मत कराने के साथ स्पीकर सिस्टम ठीक कराया गया। रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वागत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईको पार्क में शपथ ग्रहण के बाद सदन की पहली बैठक जिला पंचायत सभागार में होगी। - मणींद्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें