बांदा: नामांकन दाखिल करने जा रहे भाजपा प्रत्याशी सुनील पटेल। बाएं से दूसरे। साथ मे जिलाध्यक्ष आदि।
- फोटो : amar ujala
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में नामांकन के साथ जिला पंचायत चुनाव का घमासान शुरू हो गया है। चित्रकूट में भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव और इटावा में सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव अंशुल तथा बांदा में भाजपा प्रत्याशी सुनील पटेल का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
उधर, उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी का टिकट निरस्त होने पर दुष्कर्म में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खास अरुण सिंह ने बगावत कर नामांकन दाखिल कर दिया है। कानपुर में कैबिनेट मंत्री रहीं दिवंगत कमलरानी वरुण की पुत्री स्वप्निल वरुण, सपा के राजू दिवाकर ने नामांकन दाखिल किया है।
उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह और भाजपा के बागी अरुण सिंह और सपा से मालती रावत ने पर्चा दाखिल किया। अरुण सिंह ने पर्चा दाखिल करने से पहले भाजपा सांसद साक्षी महाराज का आशीर्वाद लिया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, सपा की संगीता राज ने नामांकन दाखिल किया है।