कानपुर देहात। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला, मंडल व प्रदेश स्तरीय ट्रायल की तिथियां घोषित की गई हैं। जिला स्तरीय ट्रायल मंगलवार को माती स्टेडियम में होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे से जिला स्तरीय ट्रायल माती स्टेडियम में होगा। इसके लिए खिलाड़ी की आयु एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच होगी चाहिए। ट्रायल में भाग लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लेकर आना जरूरी है। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल आठ जुलाई को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुबह 11 बजे लिया जाएगा। जबकि प्रदेश स्तरीय ट्रायल 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चित्रकूट में होगा। (संवाद)