फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिलास्तरीय ट्रायल 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए शनिवार को जिला, मंडल व प्रदेशस्तरीय ट्रायल की तारीखें घोषित की गई हैं। 17 खेलों के ट्रायल अलग-अलग जिलों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी ग्रीनपार्क की क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानू प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय ट्रायल 21 अगस्त को, मंडल स्तरीय 25-26 अगस्त को और प्रदेश स्तरीय ट्रायल तीन से चार सितंबर को होंगे। कैरम प्रतियोगिता के ट्रायल कानपुर स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे।

इसके अलावा वॉलीबॉल का ट्रायल आगरा, तैराकी का सिद्धार्थनगर, बास्केटबॉल का गोरखपुर, बैडमिंटन का प्रयागराज, टेबल टेनिस का रायबरेली, कबड्डी का प्रतापगढ़, शतरंज का लखनऊ, भारोत्तोलन व बेस्ट फिजिक का आगरा, एथलेटिक्स का वाराणसी, फुटबॉल का सीतापुर, ब्रिज का लखनऊ, कुश्ती का बलिया, पावर लिफ्टिंग का गाजियाबाद, क्रिकेट का आजमगढ़, हॉकी का रामपुर, खो-खो का अमेठी में होगा।
विज्ञापन


इसमें नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग, अध्यापक समेत अन्य विभागों से खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वह 25 और 26 अगस्त को होने वाले मंडलस्तरीय ट्रायल के लिए चुने जाएंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 3 और 4 अगस्त को होने वाले प्रदेशस्तरीय ट्रायल का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें