कानपुर। रावतपुर में युवती ने सगे भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मसवानपुर निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता हृदयरोगी हैं। तीन महीने से इलाके में रहने वाला आसिफ व उसका भाई रिक्की आते जाते अश्लील हरकतें करते हैं। शुक्रवार को वह अस्पताल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में दोनों भाई उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। परिजनों के टोकने पर जान से मारने की धमकी दी। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)