जिलास्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलास्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई। इसमें अलग-अलग भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार पंच से विरोधियों को हराया।
46 किलो भार वर्ग में एलन हाउस खलासी लाइन के आर्यन यादव, 48 किलो में यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय के विनायक तिवारी और 50 किलो में केवी एस क्लब के श्रेष्ठ चौधरी विजेता रहे।
52 किलो भार वर्ग में जीपी क्लब के आदित्य दिवाकर, 54 किलो में केवी एस क्लब के शौर्य यादव, 57 किलो में आरएसएस क्लब के आर्यन श्रीवास्तव और 60 किलो में बीएसबीए क्लब के मयंक गौतम विजेता रहे।
63 किलो में जीपी क्लब के ओजस गौर, 66 किलो में जीपी क्लब के अवि कश्यप और 70 किलो में आरएलएस क्लब के मानस मिश्रा विजेता रहे। मौके पर कानपुर बॉक्सिंग संघ के संकल्प दीक्षित, ग्रीनपार्क बॉक्सिंग कोच अल्पना शर्मा आदि मौजूद रहे।