फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पत्नी से जुदाई बर्दाश्त न कर सका तो फांसी लगा दी जान, एक वर्ष पहले हुई थी शादी

Mon, 18 May 2026 09:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पत्नी के छोड़कर जाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फंदा काटकर शव उतारा। 
विज्ञापन
जितेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के छोड़कर जाने से आहत युवक ने सोमवार को पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के रहने श्यामलाल के पुत्र जितेंद्र (25) की शादी मलवां थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी नेहा के साथ 10 मई 2025 को हुई थी। जितेंद्र और नेहा के बीच किसी बात पर रविवार को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नेहा शाम को मायके चली गई।

विज्ञापन


जितेंद्र का शव सोमवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों को बालम खीरा के पेड़ पर अंगोछे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें