फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपर निदेशक का भगवान हनुमान पर विवादित बयान, कहा- सुषेण वैद्य को जबरन उठाया, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 27 Aug 2023 06:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट मंडल डॉ. विजय पति द्विवेदी का कहना है कि उनकी जबान फिसल गई थी। इससे वह देव की जगह गलत शब्द बोल गए। कहा कि भगवान हनुमान उनके ईस्ट देव है।
विज्ञापन
अपर निदेशक का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बजरंगबली के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। ऐसा बोलने वाला कोई आम आदमी नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य महकमे का अपर निदेशक हैं। वो दो दिन पहले एक जांच के लिए हमीरपुर सदर अस्पताल आए थे।

विज्ञापन


यहां पर एक चिकित्सक का बचाव करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बजरंगबली के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

इस वीडियो में बजरंगबली के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले स्वास्थ्य विभाग की एडी विजय पति द्विवेदी हैं, जो बीते शुक्रवार को हमीरपुर दौरे पर आए थे। यहां कुछ लोगों ने स्वास्थ निदेशक से शिकायत की थी कि चिकित्सक पैसे लेकर घर पर इलाज करते हैं।

विज्ञापन

चिकित्सक का बचाव कर रहे थे स्वास्थ निदेशक
लोगों की शिकायत पर स्वास्थ निदेशक चिकित्सक का बचाव करने लगे। इसी दौरान उनके बोल बिगड़ गए और उन्होंने बजरंगबली के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। स्वास्थ्य विभाग के इस अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमा चुप्पी साध कर बैठा है।

विज्ञापन



कहा- उनकी जबान फिसल गई थी

इस संबंध में अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट मंडल डॉ. विजय पति द्विवेदी का कहना है कि उनकी जबान फिसल गई थी। इससे वह देव की जगह देव को गलत बोल गए। कहा कि भगवान हनुमान उनके ईस्ट देव है। वह बहुत ही आध्यात्मिक हैं, जो कुछ है उनकी बदौलत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें