फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: छठी कार्यक्रम में खाना परोसने में हुई देरी, एक ही परिवार के लोगों में मारपीट, वृद्ध की मौत...छह घायल

Thu, 28 Mar 2024 08:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छठी कार्यक्रम में खाना परोसने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में मारपीट। एक की मौत, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल। चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में चौडगरा कस्बे के जोगापुर गांव में बुधवार देर रात छठी के कार्यक्रम में विवाद हो गया। कार्यक्रम में खाना परोसने को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें घायल सरजू प्रसाद (58) की हैलट कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, मृतक के बेटे सूर्य प्रकाश (25), पत्नी मनोरमा (62) और दामाद सोनू गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज हैलट कानपुर में ही चल रही है। दूसरे पक्ष से मृतक का भतीजा रंजीत (48) और उसका बेटा पुत्र मनीष (18) भी घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी बिंदकी में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कहासुनी हुई और थोड़ी ही देर में मारपीट होने लगी। मारपीट में सरिया व लाठियों का उपयोग हुआ था। चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि सरजू प्रसाद की इलाज दौरान मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें