फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: यमुना में डूबे तीन मासूम, दो की मौत...तीसरे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 27 Mar 2024 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी तीन बच्चे नहाते समय यमुना नदी में डूब गए। आनन फानन तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां दो बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
नदी में खोजते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में देवलान गांव निवासी तील बच्चे यमुना नदी में डूब गए। आनन फानन उनको निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, देवलान निवासी ओमप्रकाश यादव के यहां राधानगर थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी स्वतंत्र कुमार उर्फ ईशू (18) पुत्र जगरूप यादव अपने मामा के यहां होली खेलने आया था।

विज्ञापन

आज सुबह वो गांव के लड़कों के साथ यमुना स्नान करने औगासी चला गया। स्नान करते वक्त स्वतंत्र गड्ढे में चला गया। उसे डूबते हुए देख देवलान निवासी विवेक (17) पुत्र रमेश भी स्वतंत्र को बचाने के लिए गड्ढे में कूद गया] जहां पर दोनों डूब गए। उनको डूबता देखकर विमल पुत्र शत्रुघ्न बचाने का प्रयास करते वक्त स्वयं गड्ढे में चला गया। उसे मल्लाहों ने जाल डालकर निकाल लिया। स्वतंत्र और विवेक को सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।वहीं, विमल को फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें