कानपुर में एक पॉलिटेक्निक छात्रों के एक हॉस्टल में वर्चस्व की खूनी गैंगवार चल रही है। नवाबगंज स्थित पॉलिटेक्निक में वर्चस्व के विवाद में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें एक छात्र का सिर फट गया, जबकि दो को मामूली रूप से चोट आई है। पीड़ित छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र अपना वर्चस्व दिखाने के लिए आए दिन मारपीट करते हैं।
नौबस्ता निवासी अनुराग विश्वकर्मा पॉलिटेक्निक में पेंट टेक्नोलॉजी ट्रेड में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। उसने बताया कि शनिवार दोपहर वह लंच के समय गेट के बाहर जा रहा था। तभी गेट पर खड़े सिविल ट्रे़ड के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट उसे धमकाने लगे। ये सभी हॉस्टल में रहने वाले हैं।
अनुराग के मुताबिक हॉस्टलर छात्र बोले कि बेल्ट क्यों नहीं लगाई, यूनिफार्म अच्छे तरीके से क्यों नहीं पहनी कहते हुए बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे। शोरशराबा सुनकर उसके दोस्त जैनेंद्र कुमार और अनुराग सिंह भी आ गए।
इस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। दोनों दोस्तों को भी मामूली चोट आई है। अनुराग ने बताया कि यहां हॉस्टलर और नॉन हॉस्टलर स्टूडेंटों में विवाद चलता है। इसके चलते ही उसके साथ मारपीट हुई।
पॉलिटेक्निक प्रिंसिपल आरके सिंह ने वर्चस्व के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांच के लिए संयुक्त कमेटी बनाई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।