कानपुर के काकादेव थाना इलाके के नवीन नगर में रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर दंपती में दो करोड़ रुपये के विवाद ने तूल पकड़ लिया। महिला डॉक्टर ने पति पर दो करोड़ रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने आरोप लगाया है। पत्नी ने पति पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवीन नगर में स्थित एक अपार्टमेंट निवासी 25 वर्षीय महिला एमबीबीएस डॉक्टर के अनुसार, उनकी शादी एक दिसंबर 2021 को बरेली निवासी एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर से हुई थी। सितंबर 2023 से दोनों कानपुर में ही रह रहे हैं।
महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। पति उस पर नर्सिंग होम खोलने के लिए पिता से दो करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाता है। आरोप है कि पति ने कुछ निजी फोटो व वीडियो अपने पास रख लिए हैं, और उन्हें वायरल करने की धमकी देता है।
नौ मार्च को हॉस्पिटल से दोपहर 2:30 बजे घर पहुंची तो पति ने किचन से जूस लाकर पिलाया। इसके बाद बरेली जाने की बात कही। कुछ समय बाद घबराहट होने लगी तो वह मायके पहुंची। वहां बेहोश हो गईं।