यूपी के बांदा जिले में वर पक्ष द्वारा सिंदूर न लाए जाने पर बरात में हंगामा हो गया। दुल्हन की मां ने सिंदूर को लेकर वर पक्ष को फटकार लगाई तो दूल्हा भड़क गया और शादी से इंकार करते हुए मंडप से दूर जा खड़ा हुआ। हंगामा होता देख बराती भी भाग गए।
कन्या पक्ष ने दूल्हे को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। दूल्हे ने खुद को चाकू मारने की भी कोशिश की। कन्या पक्ष ने उसे काबू में किया। बुधवार को दोनों ने कचहरी जाकर कोर्ट मैरिज कर ली।
दूल्हा ग्वालियर (एमपी) का राहुल पुत्र खुुमान बताया गया है। उसकी बरात मंगलवार रात शहर के खूंटी चौराहा आई थी। नारायन सिंह की पुत्री निशा के साथ विवाह की रस्में हो रही थीं, तभी यह सब हंगामा हुआ। बुधवार को अधिवक्ता आलोक कुमार सविता के माध्यम से दोनों ने कोर्ट मैरिज की। दुल्हन को लेकर दूल्हा घर रवाना हो गया।