फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ?: दो छात्राओं की लड़ाई में कूदा पिता, आरोप- बांधकर पीटा और जहर खिला दिया

Sat, 20 Aug 2022 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ थाना क्षेत्र में कक्षा तीसरी की एक छात्रा से मारपीट और जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि दो छात्राओं में विवाद हो गया था। इसमें से एक छात्रा के पिता ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ थाना क्षेत्र के स्कूल में दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरी छात्रा के पिता ने उसके घर में घुसकर पुत्री को बांधकर मारापीटा व जहर खिला दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मझगवां थाने के सरगांव गांव निवासी सुंदरलाल ने बताया उनकी पुत्री आरुषि गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। गुरुवार को उसका स्कूल में किसी लड़की से विवाद हो गया था। शिक्षकों ने दोनों को समझाकर विवाद शांत करा दिया था। घर पहुंचकर दूसरी छात्रा ने अपने पिता को मामले की जानकारी दी।
सुंदरलाल का आरोप है कि छात्रा का पिता उनके घर पहुंच गया। पुत्री को घर में अकेला देख रस्सी से बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की। जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद खेतों से घर लौटे परिजनों को छात्रा ने घटना बताई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने बताया स्कूल में दोनों छात्राओं का झगड़ा हुआ था। जांच में पाया गया दूसरी छात्रा का पिता उलाहना देने गया था। घर में छात्रा अकेली होने पर डांट डपट कर लौट गया था। बताया मारपीट व जहर खिलाने की कहानी मनगढ़ंत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें