फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बर्रा में भिड़े सपाई-भाजपाई, दरोगा से हाथापाई, देररात तक थाने में हंगामा

Wed, 03 Feb 2021 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बर्रा में भिड़े सपाई-भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में वर्चस्व को लेकर मंगलवार रात सपाई और भाजपाई आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। दरोगा अर्पित तिवारी और दिवाकर पांडेय से हाथापाई भी की। बर्रा निवासी यशोदानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया कि वह तात्याटोपे नगर जा रहे थे।
विज्ञापन


कारगिल पेट्रोल पंप के पास पूर्व पार्षद सपा नेत्री आशा सिंह के बेटे ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। आरोप है कि सपा नेत्री के दो बेटों गौरव सिंह और अभिषेक ने तीन साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। उनसे 2400 रुपये भी लूट लिए।

वहीं गौरव का आरोप है कि वह अपने काम से एलएमएल चौराहा जा रहा था। आलोक मिश्रा ने हिस्ट्रीशीटर अमन वर्मा समेत चार साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। आरोपियों ने चेन और 10900 रुपये लूट लिए। तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए और देररात तक हंगामा किया। इसी दौरान गौरव की मां आशा सिंह भी महिला समर्थकों के साथ थाने पहुंच गईं और धरना देकर बैठ गईं। आशा सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह जब महिलाओं के साथ थाने में धरना देने पहुंचीं तो भाजपाइयों और हिस्ट्रीशीटर अमन ने अभद्रता की।

यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस दौरान दो दरोगाओं से भी भाजपाइयों ने हाथापाई की। सीओ गोविंदनगर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आशा सिंह के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें