फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करवाचौथ पर पूजा के पहले हक पर तीन पत्नियों का विवाद पहुंचा चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। करवाचौथ पर पति की पूजा करने का पहला हक जताने को लेकर तीन पत्नियों का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। युवती के साथ रह रहीं तीनों पत्नियों में विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कई साल पहले हुई थी। लंबे समय तक संतान न होने पर पहली पत्नी ने अपनी ही सहेली से पति की दूसरी शादी करवा दी। दूसरी पत्नी से बेटी पैदा हुई। इसके बाद युवक ने बेटे की चाह में तीसरी महिला से भी शादी कर ली।
करवाचौथ पर तीनों महिलाएं पति के साथ पूजा करने को लेकर आमने-सामने आ गईं। एक पत्नी ने पहले पूजा करने का दावा किया तो बाकी दोनों ने भी अपना हक जताया। देखते ही देखते कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर पहली और दूसरी पत्नी मंधना पुलिस चौकी पहुंच गईं जबकि तीसरी पत्नी चौकी के बाहर खड़ी रही।
विज्ञापन

चौकी में काफी देर तक तीनों के बीच बहस होती रही। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और आपसी सहमति बनवाई। हालांकि, चौकी से बाहर निकलते ही तीनों फिर उलझ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आखिरकार तीनों ने एक साथ करवाचौथ का व्रत रखने और पूजा करने पर सहमति जताई। मंधना चौकी इंचार्ज जैदान सिंह ने बताया कि तीनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया था। हालांकि, बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें