कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में आयोजित तीन दिवसीय ‘चित्राक्षी समूह कला प्रदर्शनी 2026-27’ और मूर्तिकला कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ।
प्रदर्शनी में बीएफए तृतीय वर्ष के करीब 40 विद्यार्थियों की बनाई गईं 50 म्यूरल पेंटिंग प्रदर्शित की गईं। समापन समारोह में इन कलाकृतियों पर आधारित कैटलॉग का विमोचन किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं पूर्व प्रोफेसर प्रो. कृष्ण चंद्र वाजपेई ने विद्यार्थियों को मूर्तिकला की तकनीकों और रचनात्मक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इनोवेशन सेल की डीन प्रो. शिल्पा कायस्थ, डॉ. मिठाई लाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो