कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की चर्चा फिर शुरू हो गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत की तरफ से कई विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह बात सामने आई है। प्रधानमंत्री के आने की तारीख अभी तय नहीं है फिर भी प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में बंद टेनरियों को खोलने और गंगा में नालों को जाने से रोकने को जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। नगर निगम, जल निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से पूरी रिपोर्ट भी मांगी गई है। जिसे शासन को भेजा जाएगा। पता चला है कि प्रधानमंत्री 12 नवंबर को एक कार्यक्रम के सिलसिले में वाराणसी में होंगे। ऐसे में कानपुर का उनका कार्यक्रम भी बनने की बात कही जा रही है।