यूपी के घाटमपुर में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना घाटमपुर कोतवाली के दुरौली गांव की है। घटना के बाद से अंबेडकर अनुयायियों में रोष व्याप्त है। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। साथ ही प्रतिमा की मरम्मत कराई। पुलिस ने कहा कि दोषियों की तलाश कर उनपर कार्रवाई की जाएगी।