फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव अनुचित : प्रो. सुधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से सेंटर ऑफ एकेडमिक्स में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को व्याख्यान हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कारागार के अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय और विवि के प्रति कुलपति व स्कूल के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया।
विज्ञापन


प्रति कुलपति ने कहा कि शिक्षा, लिंग अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव अनुचित है। जेल अधीक्षक ने मानवाधिकारों की उत्पत्ति, सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा तथा उसके अंगीकरण में भारत की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

मानवाधिकार उल्लंघन की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए विभिन्न जिला कारागार के अपने अनुभव साझा किए। मौके पर शशिकांत त्रिपाठी, आशुतोष वाजपेयी, डॉ. दिव्यांश शुक्ला, डॉ. स्मृति रॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें