रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलिगांव बिरिया में वोट न देने पर रविवार
को नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने निशक्त दंपति के घर में घुसकर
गाली-गलौज की।
विरोध करने पर दोनों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला
किया, इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया है। पति
की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
थाना रसूलाबाद ग्राम निवासी
मलिगांव बिरिया निवासी सरिता देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह को दबंगों ने निशक्त
पति-पत्नी को घर में घुसकर पीटा। सरिता देवी व उनके पति सुरेंद्र सिंह ने
पूर्व प्रधान जय गोविंद को वोट दिया था।
इस पर जीते हुए प्रधान जसवंत
राजावत के समर्थक विमला देवी, कृपाल सिंह, राजेश सिंह और कुसुम देवी दंपति
से गाली-गलौज करने लगे, विरोध किया तो उन्होंने ईट व लाठी डंडों से हमला
कर दिया, जिसमें छाती में ईंट लगने से सरिता की हालत चिंताजनक है। सुरेंद्र
की तहरीर पर रसूलाबाद थाने में दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह
यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को उपचार के लिए भेजा गया है,
दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।