फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डर्टी इमेज’ ने गिराई चाइनीज आइटम की मार्केट

Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दीपावली नजदीक आते ही चाइना मेड इलेक्ट्रिक आइटम के दाम औंधे मुंह गिर गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाइना मेड आइटम्स की डिमांड इस साल चीन की ‘डर्टी इमेज’ की वजह से गिर गई है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर चीन का जबरदस्त विरोध हो रहा है जिसका असर अब मार्केट पर भी दिखने लगा है। दीपावली नजदीक आते ही कानपुर के लोगों ने इस बार चाइना मेड एलईडी लड़ियां, झालर, बल्ब, ट्यूब-लाइट, एलईडी फ्लावर आदि नकार दिए हैं। लोगों का मिजाज भांपकर थोक कारोबारियों ने इन आइटमों की कीमत कम कर दी है। 
विज्ञापन

हाल के वर्षों में लाइट डेकोरेशन का बाजार 80 फीसदी से अधिक चाइना मेड सामानों पर ही निर्भर था। देसी एलईडी के आने से चीन के बाजार का आधिपत्य टूटा, लेकिन इस बार चीन की पाक परस्त नीति की वजह से शहरियों ने चीन के प्रोडक्ट नकार दिए। इस वजह थोक बाजार में माल भरा होने के बावजूद बिक्री प्रभावित हो रही है। दीपावली को अब मात्र चार दिन शेष बचे हैं। ऐसे में माल निकालने की होड़ में हर प्रोडक्ट की कीमत कम कर दी गई है। कानपुर इलेक्ट्रिक कांट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक गोपाल तिवारी ने बताया कि देश में बने प्रोडक्ट की ज्यादा मांग है। लोग चाइना के आइटम नहीं देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में बिक्री प्रभावित हुई है। मजबूरी में दुकानदारों ने कीमत कम कर दी है। अगले वर्ष इसका कारोबार और कम होगा। 
ये हैं भारतीय बाजार के आइटम 
सिंगल कलर एलईडी लाइट्स से लेकर मल्टी-कलर एलईडी लाइट्स और डिजाइनर लाइट बाजार में हर तरफ चमक रही हैं। अंगूर, जामुन, लीची के आकार के अलावा डमरू और कैंडिल के डिजाइन वाली रंग-बिरंगी लाइट्स भी आप खरीद सकते हैं। वहीं एलईडी में परफ्यूम कैंडिल्स भी मार्केट में आई हैं, जो जलने के साथ- साथ घर को मनचाही सुगंध से भी महकाएंगी। इस बार खास बात ये है कि भारतीय बाजार में बने ऐसे प्रोडक्ट ने चीज केमाल को कड़ी टक्कर दी है। हालांकि इसमें भी फ्रेम इंडिया मेड है जबकि एलईडी बल्ब चीन से ही आयात हुआ है। 
विज्ञापन

डिजाइनर दीपक
बिजली के डिजाइनर दीये भी जला सकते हैं। इनमें तेल या घी जरूरत नहीं होती और न ही हवा से इसके बुझने का डर होता है। हैंगिंग दीये और टॉवर जैसे घूमने वाले दीये आपके घर की सजावट में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। दीयों वाली लड़ी के अलावा दीयों की थाली और घूमने वाली प्लेट्स भी सजावट के लिए खरीद सकते हैं। सिंगल और मल्टी-कलर लाइटिंग से भी सजावट की जा सकती है। इनकी कीमत 80 से 500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें