फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोज गोल्ड’ के बाद मार्केट में छाया ‘व्हाइट गोल्ड’

Wed, 26 Oct 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नया दौर व्हाइट गोल्ड का आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीले रंग का सोना पहनकर ऊब चुके लोगों के लिए कुछ साल पहले गुलाबी रंग का सोना बाजार में आया था, लेकिन अब नया दौर व्हाइट गोल्ड का आया है। पानी की तरह दिखने वाले प्लेटिनम गोल्ड पर हीरे की कनकी लगाकर ज्वैलरी तैयार की जा रही है। इसी रंगत में सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वैलरी मार्केट में आई है। यूपी में इसका एकलौता शोरूम बिरहाना रोड में है। कहा जाता है कि इस ज्वैलरी की बिक्री से हुई कमाई गरीब बच्चों की भलाई में इस्तेमाल किया जाता है।  स्वर्णकार बताते हैं कि सोने की धातु में समिश्रण करके इसे गुलाबी और पानी जैसी रंगत दी जाती है। आम तौर पर व्हाइट गोल्ड हीरे जड़ित अंगूठी, कंगन, ब्रेसलेट, हार और कान की ज्वैलरी में इस्तेमाल किया जाता है। हीरे की रंगत में मैच करने की वजह से इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है। हीरा जड़ित व्हाइट गोल्ड ज्वैलरी आम लोगों की भी पहुंच में है। पांच से 50 हजार रुपये तक में हर तरह की ज्वैलरी खरीदी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें