कानपुर शहर से बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी। स्पाइस जेट का 189 सीटर विमान बंगलूरू से चलकर यहां 3.45 बजे रनवे पर उतरेगा। इसके बाद 4.15 बजे बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी चकेरी के निदेशक जमील खालिक ने बताया कि अभी तक वाया मुंबई बंगलूरू के लिए फ्लाइट चल रही है। अब नई सेवा शुरू की जा रही है। सांसद मुरली मनोहर जोशी की तरफ से बताया गया है कि उम्मीद है कि एक महीने के अंतराल में नए एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि टर्मिनल के लिए टेंडर हो चुके हैं, जल्द ही किसी कंपनी के जरिए काम शुरू होगा।