फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिंचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मांगों को लेकर दिया धरना

Thu, 22 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। इलेक्ट्रिकल एंड मकैनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कानपुर देहात के अकबरपुर कार्यालय पर धरना दिया। विभागीय स्तर पर लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। धरने का नेतृत्व जनपद अध्यक्ष इंजीनियर रवींद्र कुमार ने किया। वहीं, संचालन इंजीनियर राम प्रताप ने किया।
विज्ञापन

संघ के जनपद अध्यक्ष ने बताया कि विभाग सदस्यों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं ले रहा है। प्रमुख मांगों में जूनियर इंजीनियरों का स्थाईकरण व वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, वर्ष 2024-25 व 2025-26 की रिक्तियों के सापेक्ष जू.ई. से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति और वर्ष 2015 में लोक सेवा आयोग से चयनित जूनियर इंजीनियरों को 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम एसीपी व 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी का लाभ, जिसमें 4600 रुपये ग्रेड पे की जगह 4800 रुपये ग्रेड पे का भुगतान शामिल है। इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्त सदस्यों के देयकों का भुगतान समय पर न होना और निष्प्रयोज्य उपकरणों का निस्तारण न होना जैसी समस्याएं भी लंबित हैं।
संघ के जनपद सचिव इंजीनियर राम प्रताप ने अवगत कराया कि जूनियर इंजीनियरों की गोपनीय चरित्र पंजियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय धरना कार्यक्रम के बाद केंद्रीय स्तर पर समीक्षा कर प्रमुख अभियंता कार्यालय पर धरने की सूचना दी जाएगी। यहां इंजीनियर हरिशंकर कुशवाहा, संतोष कुमार, अभिशेष मिश्रा, संतोष निरंजन आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें