कानपुर देहात। मैपिंग से छूटे मतदाताओं की पहली सुनवाई ईआरओ व एईआरओ ने बुधवार को की। अधिकांश मतदाता अधूरे दस्तावेज लेकर पहुंचे। कोई अंकपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका तो कोई स्थायी निवास का प्रमाण पत्र नहीं दे पाया। अधूरे दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाता मायूसी लेकर लौटे गए। हालात ये हुए कि कई महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर पहुंची और अधूरे कागज होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में कच्ची सूची में 1132220 मतदाता हैं। इसमें 124065 मतदाताओं की मैपिंग होनी बाकी है। मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस दी जा रही है। रसूलाबाद, अकबरपुर-रनियां, सिकंदरा व भोगनीपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा 116 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित हैं। प्रति ईआरओ व एईआरओं ने तीन पाली में सुनवाई की। प्रति पाली 50-50 जारी नोटिस की सुनवाई की। अनुपस्थित मतदाताओं के लिए आगे की सुनवाई तिथि लगाई गई।
अकबरपुर तहसील में सुनवाई के लिए पहुंचे मतदाताओं से सभागार खचाखच भरा रहा। कई मतदाताओं ने नोटिस पर तय दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए। हालांकि ज्यादातर मतदाताओं की ओर से तय दस्तोवेज प्रस्तुत न करने की स्थिति रही। कई महिलाओं ने तर्क दिया कि शादी हुए 20 साल से अधिक हो गया है। मायके से अंक पत्र लाए ही नहीं थे अब अंक पत्र सुरक्षित होंगे यह कह पाना मुश्किल है। कई मतदाताओं ने तहसील से जारी सामान्य निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। इससे एईआरओ ने खारिज कर दिया। वहीं कुछ लोग जमीन के खतौनी लेकर पहुंचे इसे भी अस्वीकार कर दिया गया।
......................
वर्जन.......
नोटिस के साथ चुनाव आयोग की ओर से तय किए गए दस्तावेज की सूची संलग्न की गई है। बीएलओ नोटिस देते समय इसकी जानकारी मतदाताओं को दे रहे हैं। वहीं स्वयं, माता या पिता या फिर माता-पिता दोनों के अभिलेख प्रस्तुत करने की वजह बता रहे हैं। सुनवाई तिथि पर दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले मतदाताओं के पास अभी मौका है। - अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
..................
फोटो- 30 नोटिस मिलने पर बुधवार को बच्चे को गोद में लेकर अकबरपुर तहसील पहुंचीं सुभाष नगर निवासी साजिया। संवाद
केस एक :
गोद में बच्चा लेकर भटकी साजिया
बच्चे को गोद में लेकर अकबरपुर के सुभाष नगर से तहसील में सुनवाई के लिए पहुंची साजिया खातून ने बताया कि अंक पत्र या निवास संबंधी कोई प्रमाण पत्र नहीं है। आधार कार्ड है लेकिन इसके साथ अन्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इसपर उसे भटकना पड़ा। अब मायके से 2003 की मतदाता सूची मंगवाई है।
....................
केस दो :
आवंटन पत्र देकर प्रशांत ने कराई मैपिंग
नबीपुर निवासी प्रशांत कुमार शुक्ला बीएलओ की नोटिस पर सुनवाई के लिए अकबरपुर तहसील पहुंचे। उन्होंने एईआरओ मनोज कुमार को दस्तावेज के तौर पर प्लॉट आवंटन पत्र दिया। उनका जन्म 1 जुलाई 1987 के पूर्व का होने की वजह से इसे पर्याप्त साक्ष्य मानकर मैपिंग की गई।
............
केस तीन :
मां या पिता के दस्तावेज नहीं दे सकी नन्हीं
नागिन जसी निवासी नन्हीं देवी नोटिस मिलने पर बुधवार को सुनवाई के लिए पहुंचीं। उन्होंने एईआरओ को बताया कि शादी के बाद ससुराल आ गई। वह अंक पत्र आदि साथ नहीं लाई थीं। शादी को पंद्रह साल से अधिक हो चुके हैं ऐसे में अभिलेख सुरक्षित होना मुश्किल है। एईआरओ ने सूची में दर्ज कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह मायूस होकर लौट गई।
..........................
फोटो-37 फूलन देवी, कच्ची महटौली।
मायके में नहीं मिले दस्तावेज
कच्ची महटौली निवासी फूलन देवी ने बताया कि बीस साल से मतदान में हिस्सा ले रही हैं। अब नोटिस आने पर बुधवार को सुनवाई के लिए सिकंदरा तहसील पहुंचीं। वर्ष 2003 में माता-पिता की मतदाता सूची नहीं मिल सकी है। इसपर बैरंग लौटना पडढ़ा। अब परिवार रजिस्टर की नकल लेने मायके जाऊंगी
.....................
फोटो- 38 रहीश, बुधौली।
पत्नी का नोटिस लेकर भटकता रहा रहीस
सिकंदरा तहसील के बुधौली निवासी रहीस बुधवार को पत्नी तरन्नुम की नोटिस लेकर सिकंदरा तहसील पहुंचे। बताया कि सास-ससुर गैर जनपद में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनके नाम पर कोई भी दस्तावेज नहीं है। अब परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ससुराल पीलीभीत गए थे मगर पंचायत सचिव की बीएलओ ड्यूटी की वजह से दस्तावेज नहीं मिला।
...........................
मैपिंग से छूटे ज्यादातर मामले महिलाओं से जुड़े
राजपुर। एसआईआर की मैपिंग से छूटे सिकंदरा विधानसभा के 29690 मतदाताओं को नोटिस दी जानी है। फिलहाल करीब 1500 मतदाताओं को नोटिस दी गई है। तहसील सभागार में बुधवार को सुनवाई को पहुंचे मतदाता उपलब्ध दस्तावेज लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने माइक के जरिए क्रमवार बुलाकर दस्तावेज लिए। इस दौरान मैपिंग से छूटे अधिकांश मामले महिलाओं के रहे। ससुराल में रह रही कई महिलाएं माता-पिता को भी साथ लेकर आई। तो कई महिलाएं सास-ससुर के साथ दस्तावेज लेकर पहुंचीं। तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बताया कि जिन मतदाताओं ने 2003 की मतदाता सूची से स्वयं या अपने माता-पिता के होने की मैपिंग नहीं दर्शाई है उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करना है। बुधवार को पहले दिन करीब 1500 मतदाताओं की सुनवाई हुई। जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत न करने वालों को आगे की सुनवाई तिथि लगाकर बुलाया है। (संवाद)
...............
सुस्त नेटवर्क के चलते केवल 50 मतदाताओं की मैपिंग
रूरा। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस देकर बुलाया गया। नगर के अलावा नौरंगाबाद, सुमेरपुर व गदनपुर आदि गांवों के लोग पहुंचे। नेटवर्क की दिक्कत रही। इसकी वजह से पोर्टल ठीक से नहीं चला। देर शाम पांच बजे तक केवल 50 मतदाताओं की मैपिंग हो सकी। यहां तहसीलदार पवन कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्रा, ईओ मनीष कुमार आदि रहे। नायब तहसीलदार ने बताया कि नेटवर्क की दिक्कत की वजह से पोर्टल सुस्त रहा। फिर से सुनवाई तिथि लगाई गई है। (संवाद)
.....................
फार्म में भरी सभी प्रविष्ठिया फिर भी थमा दी नोटिस
रूरा नगर के गांधी नगर निवासी रविंद्र कुशवाहा, गदनपुर के निजाम, राजकुमार व नौरंगाबाद के सुरेश सिंह, राजेश्वरी आदि ने आरोप लगाया कि एसआईआर फार्म में सभी प्रविष्ठियां भरी थीं। इसके बाद अब नोटिस थमा दी गई है। इसकी वजह से भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
.........................
एसआईआर के लिए उपलब्ध कराएं परिवार रजिस्टर की नकल : बीडीओ
संदलपुर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को बीडीओ ने ग्राम सचिवों की बैठक ली। बैठक का मुख्य एजेंडा एसआईआर में मतदाताओं के नाम शामिल करने की प्रक्रिया को गति देना था। बीडीओ ने सचिवों को निर्देश दिया कि वे 20 दिनों के भीतर मतदाताओं को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराएं। यह कार्य एसआईआर में नामों के समावेश के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे पड़े लाभार्थियों के आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया गया। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि जिन आवासों का कार्य अभी भी अधूरा है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए। ऐसा न होने की स्थिति में संबंधित सचिवों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, एडीओ आईएसबी फूल सिंह निरंजन, तथा सचिव अनुराग त्रिवेदी आदि रहे। (संवाद)
...........................
घर-घर जाकर फार्म-6 भरवाएं कार्यकर्ता : पाठक
फोटो-42 कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाने के निर्देश देते एमएलसी अरुण पाठक। स्रोत कार्यकर्ता
कानपुर देहात। मैथा में एसआईआर को लेकर एलएलसी अरुण पाठक ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों के फार्म-6 भरवाएं। प्रत्येक परिवार के हर सदस्य का मतदाता सूची में मिलान कर छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए काम करें। मैथा स्थित मनोरमा वीरेंद्र सिंह उमा विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी संख्या में कानपुर पहुंचें। इसके बाद एमएलसी कहिंजरी, रसूलाबाद, झींझक, डेरापुर पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और एसआईआर में अधिक से अधिक नये नाम जोड़ने के अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया। यहां जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला, जिला मंत्री राकेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)